पूर्णिया, सितम्बर 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया की ओर से रविवार को लायंस क्लब सेवा सदन में मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक सौ से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस जांच शिविर में मुख्य रूप से मधुमेह जांच सेवाएं में एचबीए 1सी, रेंडम ब्लड सुगर, बीएमआई, ब्लड शुगर, ईसीजी की जांच सुविधा दी गई थी। चिकित्सकों में डॉ. वाणी कुमार ने जरूरतमंद रोगी को देखने में अपना योगदान दिया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष स्वाति वैश्यंत्री ने कहा कि इस तरह का आयोजन जरूरतमंद की सेवा में नियमित रूप से समय समय पर आयोजित की जायगी। इसी कड़ी में यह आयोजन की शुरुआत है। सचिव नैना प्रसाद ने कहा कि बदलते समय में लोगों की स्वास्थ्य जांच जरूरी है। यह समय समय पर होते रहना चाहिए। इससे लोगों के स्वास्थ्य की जान...