Purnia News: लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ने किया सेवा कार्य
पूर्णिया, अक्टूबर 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अमावस्या एवं शुभ महालया के अवसर पर शनिवार को लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ने अपने सेवा कार्यक्रम के तहत गुरुकुलम संस्थान में बच्चों के लिए सेवा कार्य में भोजन सामग्री के रूप में अपना सहयोग प्रदान किया। मौके पर गुरुकुल संस्थान पहुंचे क्लब के सदस्यों का बच्चों ने जोरदार स्वागत किया। बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गान, वंदना, योग, प्राणायाम तथा दैनिक दिनचर्या के बारे में बहुत हीं सुन्दर प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। क्लब के अधिकारियों ने कहा कि गुरुकुल संस्थान में शिक्षण लेने वाले बच्चों को बेहतर ज्ञान दिए जा रहे हैं। यह संस्कृति से बच्चों को जोड़ती है। इस मौके पर लायंस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष स्वाति वैश्यंत्री, सचिव नैना प्रसाद,कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार जेजानी, सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.