Purnia News: लाभुकों के बीच टेक होम राशन का हुआ वितरण
पूर्णिया, सितम्बर 23 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता वर्मा के निर्देश पर महिला पर्यवेक्षिका संगीता जायसवाल ने जगनी पंचायत के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुपोषण उन्मूलन अभियान के तहत नामांकित लाभुकों के बीच टेक होम राशन का वितरण कराया गया। महिला पर्यवेक्षिका संगीता जायसवाल ने बताया कि लाभुकों को निर्धारित मात्रा में टेक होम राशन उपलब्ध हो, इसके लिए विभाग की ओर से विशेष निगरानी की जा रही है। उन्होंने जगनी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 26, 28 एवं 229 पर उपस्थित रहकर अपनी देखरेख में सभी नामांकित लाभुकों के बीच टीएचआर का वितरण कराया। वितरण के दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं सहित अन्य लाभुक अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचे और निर्धारित राशन प्राप्त किया। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.