Purnia News: लाखों खर्च के बावजूद बनमनखी जलजमाव से बेहाल
पूर्णिया, जुलाई 19 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र में नाला निर्माण और नाला सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद शहरवासियों को जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण नगर परिषद क्षेत्र की अधिकांश सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। कई जगहों पर दुकानों और घरों में पानी घुसने लगा है, जबकि राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद का दर्जा मिलने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि शहर की बुनियादी समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था आज भी बदहाल बनी हुई है। लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण और सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन इसका कोई ठोस लाभ धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है。 यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.