Purnia News: लाखों खर्च के बाद भी कसबा में पसरी गंदगी, सड़कों पर बजबजा रहा कचरा
पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है। नगर परिषद प्रशासन द्वारा हर महीने सफाई व्यवस्था के नाम पर 27 लाख 47 हजार रुपये का भारी-भरकम भुगतान किया जा रहा है लेकिन धरातल पर स्थिति बेहद खराब है। रानी सती चौक से कॉलेज चौक जाने वाली मुख्य सड़क और प्लाई मिल से सटी सड़क पर कई दिनों से कचरा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्डों में सुबह-शाम नियमित सफाई की व्यवस्था पूरी तरह ठप है। सफाईकर्मी चार से पांच दिनों में कभी-कभार ही नजर आते हैं। इस बीच बारिश होने के कारण जमा हुआ कचरा सड़ने लगा है, जिससे उठने वाली तेज दुर्गंध के चलते राहगीरों और आसपास के दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है। लापरवाही का आलम यह है कि नगर परिषद द्वारा सूखा और गीला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.