Purnia News: लाखों की लागत से बना यात्री शेड बदहाल, झाड़ियों में घिरा परिसर
पूर्णिया, जुलाई 16 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड कार्यालय के समीप यात्रियों की सुविधा के लिए पंद्रहवें वित्त आयोग की राशि से करीब 1 लाख 90 हजार 300 रुपये की लागत से निर्मित बस यात्री शेड इन दिनों उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। नियमित साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में यात्री शेड का परिसर झाड़ियों से भर गया है, जिससे इसका उपयोग लगभग बंद हो गया है। यात्री शेड के चारों ओर उगी घनी झाड़ियों में सांप, बिच्छू समेत अन्य विषैले जीव-जंतुओं के छिपे रहने की आशंका बनी रहती है। इससे वहां आने-जाने वाले लोगों और यात्रियों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शेड के सामने एक पगडंडी भी है, जिससे होकर छोटे-छोटे बच्चे समेत ग्रामीणों का आवागमन होता है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर झाड़ियों से पट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.