Purnia News: लगातार बारिश से कसबा में जलजमाव, आवागमन प्रभावित
पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश ने कसबा नगर परिषद क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। शहर की कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। सड़क पर गुजरने वाले वाहनों के कारण पानी राहगीरों पर उछल रहा है, जिससे लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं और उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद क्षेत्र में सड़क किनारे नाला निर्माण नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क की डामर परत भी उखड़ने लगी है जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। रानी सती चौक, कॉलेज चौक, मदरसा चौक, थाना रोड, पोस्ट ऑफिस रोड, दुर्गा मंदिर, शास्त्री चौक तथा गुप्त काली मंदिर तक की सड़कों पर जलजमाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.