Purnia News: लगातार चोरी की घटनाओं से परेशान ग्रामीणों ने थाने में दिया आवेदन
पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के भोटिया गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान एक दर्जन ग्रामीणों ने रविवार को थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने पुलिस को मोबाइल में चोरी की घटनाओं का सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया और गांव में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की। भोटिया गांव निवासी नंदलाल मेहता के पुत्र तुलानंद मेहता ने आवेदन में बताया कि शनिवार की रात करीब 11:30 बजे एक चोर उनके घर में घुस आया। घर की महिला के शोर मचाने और परिजनों व ग्रामीणों के जुटने से पहले ही चोर गांव के पश्चिम दिशा की ओर भाग निकला। आवेदन पर हस्ताक्षर करने वाले ग्रामीण हीरालाल मेहता, सिंटू कुमार, देवेंद्र मेहता, जयचंद पौद्दार, सुजीत कुमार, धीरज कुमार, सुमित कुमार और मनीष कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.