पूर्णिया, अक्टूबर 27 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के करमनचक में लक्ष्मी पूजा मेले में आए एक युवक को उसके ही दो साथियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना सोमवार की देर रात की बतायी जा रही है। गोली युवक के पंजरे में लगी है। घायल युवक रुपौली प्रखंड क्षेत्र के भिखना गांव निवासी सिंटू सिंह का पुत्र अभिमन्यु कुमार सिंह है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीएचसी भवानीपुर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घायल युवक ने पुलिस अधिकारियों को घटना के पीछे पुराना जमीन विवाद होने की बात कही है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लक्ष्मी पूजा मेला देखने आए युवक को साथियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर घायल अभिमन्यु ने बताया कि उसके दो साथी उसे लक्ष्मी पूजा का मेला दिखान...