Purnia News: लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान का दिया निर्देश
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। मंगलवार को एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बनमनखी थाना का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना के लंबित कांडों की समीक्षा की और उनके निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया। निरीक्षण के क्रम में एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप लंबित कांडों का निष्पादन करने तथा अनुसंधान में गुणवत्ता बनाए रखने को कहा। उन्होंने पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। एसएसपी ने थाना के महत्वपूर्ण अभिलेखों की बारी-बारी से गहन जांच की। अभिलेखों के संधारण एवं अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.