Purnia News: लंबित कांडों का समय सीमा के भीतर निष्पादन का आईओ को निर्देश
पूर्णिया, सितम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने रविवार शाम सदर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी लंबित कांडों की बारीकी से समीक्षा की गई। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर कांडों के निष्पादन का निर्देश सभी केस अनुसंधानकर्ताओं को दिया। इसी क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिले के सभी एसडीपीओ, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थानाध्यक्षों के साथ संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान कांड निष्पादन के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Saharsa News: दो सौ लंबित कांडों के निष्पादन का लक्ष्य यह भी पढ़ें- Madhubani News: अनुसंधान में देरी उचित नहीं: एसपी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.