पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिलाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधान लिपिकों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। समीक्षा बैठक में अंचल कार्यालय बनमनखी के कार्यालय प्रधान लिपिक के अनुपस्थित रहने के कारण उनसे स्पष्टीकरण की पृच्छा करने का निर्देश स्थापना उप समाहर्ता को दिया गया। चेतावनी दी गई कि अगली बैठक में रोकड़ पंजी अद्यतन नहीं पाए जाने पर संबंधित कार्यालय प्रधान पर कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रधान लिपिकों को निर्देशित किया गया है कि सेवांत लाभ के कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी आवश्यक लाभ मिल जाएं, इसे सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रधान लिपिकों को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को छह माह पूर्व से ही तैयारी कर संबंधित कर्मियों को दिए जाने वाले लाभ की गणना करने का निर्देश दि...