पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। पूर्णिया-सहरसा बड़ी रेल लाइन खंड के मुरलीगंज और जानकीनगर स्टेशन के बीच रूपौली गोठ रेलवे ढाला के समीप रविवार को रेलवे ट्रैक पर 23 वर्षीय महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेलवे पटरी के बीच शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रेलवे गेटमैन को दी, जिसके बाद गेटमैन ने जानकीनगर रेलवे स्टेशन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार ने समस्तीपुर कंट्रोल रूम एवं जानकीनगर थाना पुलिस को अवगत कराया। घटना के कारण जयनगर से मनिहारी जा रही जानकी एक्सप्रेस को मुरलीगंज स्टेशन पर करीब 35 मिनट तक रोके रखा गया। यह भी पढ़ें- रेलवे ट्रैक पर 23 वर्षीय महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस रेलवे ट्रैक ...