Purnia News: रूपौली में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, बालक समेत दो गिरफ्तार
पूर्णिया, अक्टूबर 31 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल के रुपौली थाना क्षेत्र में चल रहे मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में एक अवयस्क बालक समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रूपौली थाना क्षेत्र के मैनाभगवानपुर वार्ड नंबर छह निवासी अक्कल मंडल उर्फ अखिलेश मंडल के रूप में हुई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गिरफ्तार आरोपी के घर में मिनी गन फैक्ट्री के संचालन की सूचना मिली थी। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित टीम में थानाध्यक्ष रूपौली अभय रंजन, थानाध्यक्ष मोहनपुर पंकज प्रताप समेत पुलिस बलों को शामिल किया गया। पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की तो वहां गन फैक्ट्री संच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.