पूर्णिया, जुलाई 27 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। रूपौली थाना क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत स्थित गद्दीघाट नया टोला गांव में शनिवार देर रात आग लगने से एक परिवार का घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात गोविंद रविदास के घर से अचानक आग की तेज लपटें उठने लगीं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर सहित उसमें रखा घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को तत्काल राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: रूपौली में आग लगने से घर जलकर राख अंचलाधिकारी (सीओ) शिवानी सुरभी ने बताया कि प्रभावित परिवार को तत्काल प्लास्टिक शीट उपलब्ध कराई जा रही है। ...