Purnia News: रूपौली डिग्री कॉलेज: शिक्षक नहीं, सिर्फ हिंदी की पढ़ाई
पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय रूपौली में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए पठन-पाठन शुरू हो गया है। फिलहाल केवल हिंदी विषय की कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जबकि अन्य विषयों के लिए व्याख्याताओं की नियुक्ति नहीं होने से अध्ययन-अध्यापन प्रभावित हो रहा है। छात्र-छात्राएं महाविद्यालय तो पहुंच रहे हैं, लेकिन शिक्षक नहीं मिलने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। महाविद्यालय में कला संकाय के छह विषय, हिंदी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अंग्रेजी, समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र में पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। हालांकि वर्तमान में हिंदी विभाग के एकमात्र सहायक प्राध्यापक के भरोसे शैक्षणिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। स्नातक पाठ्यक्रम के आठ सेमेस्टर की नियमित पढ़ाई के लिए विषयवार व्याख्याताओं की तत्काल आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.