Purnia News: राहुल बने श्रीनगर के नए थानाध्यक्ष
पूर्णिया, अगस्त 5 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने जिले के तीन एसआई को इधर से उधर किया है। पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार को श्रीनगर थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। श्रीनगर के थानाध्यक्ष अमर कुमार को पुलिस लाइन वापस कर दिए जाने के कारण वहां नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग की गई हे। फिलहाल राहुल कुमार कामाख्या स्थान ओपी के प्रभारी हैं। अब उनकी जगह पर सदर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रोहित कुमार कामाख्या स्थान ओपी के नए प्रभारी होंगे। इसके अलावा बनमनखी थाना के अपर थानाध्यक्ष कमल कुमार को एससी- एसटी थाना की कमान सौंपी गई है। एससी-एसटी थानाध्यक्ष उमेश पासवान का हाल में ही डगरूआ थानाध्यक्ष के रूप में तबादला किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.