Purnia News: राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर प्राथमिक दर्ज करने की मांग
पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यालय स्थित अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराने को लेकर जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शंभू कुमार जायसवाल ने धमदाहा थाना को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। इस मामले की शिकायत जिला पदाधिकारी से लेकर स्वास्थ्य मंत्री बिहार तक को मेल के माध्यम से की गई। आवेदन में कहा गया है कि लापरवाही पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहराने से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ है। आवेदक ने कहा कि अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि इस महत्वपूर्ण अवसर पर लोग इस तरह की लापरवाही नहीं हो सके। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर्षोल्लास के साथ मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.