Purnia News: राष्ट्रीय एकता बाइकर्स रैली के बाद नशा के खिलाफ जागरूकता का संदेश
पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नार्थ ईस्ट के सेवन सिस्टर्स के राज्यों के साथ पूर्णिया पुलिस ने शहर में राष्ट्रीय एकता बाइकर्स रैली निकाली। इसके बाद प्रक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को नशा के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया गया। यह रैली माफा पेट्रोल पंप से शुरू होकर मरंगा,जीरो माइल, गुलाबबाग,लाइन बाजार, आस्था मंदिर और आर.एन. साहा चौक होते हुए प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी पहुंची। प्रेक्षागृह में डीएम अंशुल कुमार ने सभी को नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया। मौके पर एसएसपी डॉ शौर्य सुमन एवं बिसैप कटिहार के एएसपी विभाष कुमार समेत जिला प्रशासन, पुलिस महकमे एवं नगर निगम के अधिकारीगण तथा अभिभावकगण एवं छात्रगण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय मोटर साइकिल रैली टीम पहुंचे किशनगंज, जिला प्रशासन ने किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.