Purnia News: राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होगी उफरैल मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापक अर्चना
पूर्णिया, नवम्बर 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। उफरैल मध्य विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट पहचान बनाई है। विद्यालय ने देशभर के 191 चयनित विद्यालयों में 21वीं रैंक हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापक अर्चना कुमारी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विद्यालय को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। इस बड़ी उपलब्धि की खबर मिलते ही विद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने इसे पूरे पूर्णिया जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। विद्यालय की इस सफलता को बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों की मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.