Purnia News: रात में सड़कों पर उतरे प्रभारी नगर आयुक्त
पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आठ दिनों तक चली। शहर के 46 वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो गयी। घरों और मोहल्लों से कचरे का उठाव बंद रहने के कारण विभिन्न स्थानों पर कचरे का ढेर जमा हो गया है। कचरे के बढ़ते ढेर से परेशान लोग कई जगहों पर उसमें आग लगा रहे हैं। इससे निकलने वाला धुआं आसपास के इलाकों की हवा को प्रदूषित कर रहा है। प्लास्टिक, रबर और अन्य अपशिष्ट पदार्थों के जलने से निकलने वाला धुआं सांस संबंधी बीमारियों, आंखों में जलन और एलर्जी जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। यह भी पढ़ें- निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, सफाई शुरू इधर, शहर में साफ सफाई की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रभारी नगर आयुक्त विजय प्रताप सिंह बुधवार रात में सफाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.