Purnia News: रातों में सफर के दौरान ट्रेनों में नहीं हो सकेगा मोबाइल चार्ज
पूर्णिया, नवम्बर 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अगर आप ट्रेन से रात में दूर का सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल एवं अन्य डिवाइसों को चार्ज करने की सुविधा नहीं मिलेगी। दरअसल सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों में लगे चार्जिंग शॉकेट को बंद करने के रेलवे ने आदेश जारी किए हैं। जिसके आलोक में रात के 11 बजे से सुबह के छह बजे तक चार्जिंग शॉकेटों का पावर कट कर दिया जाता है। हालांकि रेलवे ने यह नियम पहले ही लागू किए हैं, परन्तु हाल में इसके कड़ाई से अनुपालन के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत ट्रेन में कोच अटैंड को समय पर चार्जिंग शॉकेटों में पावर सप्लाई को बंद कर देना है। जिससे निर्धारित समयावधि के दौरान मोबाइल, पावर बैंक, लैपटॉप एवं अन्य चार्जिंग डिवाइस को चार्ज नहीं किया जा सके।
चार्जिंग शॉके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.