Purnia News: राजस्व रैंकिंग में पूर्णिया अव्वल: डीएम कोर्ट में सबसे ज्यादा 91.06% निपटारा
पूर्णिया, अक्टूबर 31 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सितंबर 2026 की राजस्व रैंकिंग में पूर्णिया ने डीएम कोर्ट के मामलों के निपटारे में प्रदेश के सभी 38 जिलों को पीछे छोड़ दिया है। जिले का डिस्पोजल 91.06% रहा, जो राज्य में सबसे ज्यादा है। इसके लिए पूर्णिया को 20 में से 18.21 अंक मिले, जो भी सबसे ज्यादा हैं। इस मानक पर पूर्णिया पहले स्थान पर है। डीएम कोर्ट का वेटेज 20% है। पूर्णिया के बाद भोजपुर दूसरे स्थान पर रहा, जिसका डिस्पोजल 86.96% और अंक 17.39 रहे। सुपौल तीसरे (86.09%, 17.22 अंक) और बांका चौथे (85.06%, 17.01 अंक) स्थान पर रहे। पूर्वी चंपारण 80.58% के साथ पांचवें और किशनगंज 80.36% के साथ छठे स्थान पर है। दूसरी ओर जमुई सिर्फ 1.47% डिस्पोजल के साथ 38वें, खगड़िया (7.12%) 37वें और गया (12.20%) 36वें स्थान पर रहे।
कुल रैंकिंग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.