Purnia News: राजकीय महोत्सव के दर्जा की घोषणा पर जतायी खुशी
पूर्णिया, नवम्बर 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलने जा रही है। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने जिले के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों गोकुल ठाकुरबाड़ी, ततमा टोली और मधुबनी काली मंदिर को राजकीय महोत्सव का दर्जा देने की घोषणा की है। इस घोषणा से जिले के सनातन समाज और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है। विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने मंत्री की इस घोषणा का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को सरकारी स्तर पर पहचान मिलना जिले के लिए गौरव की बात है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : मेले के आयोजन और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए 2 लाख 75 हजार रु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.