Purnia News: राजकीय बुनियादी विद्यालय में चोरी, गैस सिलेंडर व मोटर ले गया चोर
पूर्णिया, अगस्त 12 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय बुनियादी विद्यालय टीकापट्टी में सोमवार की रात चोरों ने रसोईघर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, मोटर सहित कई सामान चोरी कर लिया। मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को निर्धारित समय पर विद्यालय पहुंचे तो रसोईघर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो एक गैस सिलेंडर, एक मोटर एवं कुछ बर्तन गायब थे। इसके बाद घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी गई। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि इससे पूर्व भी चोरों द्वारा विद्यालय में चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। बार-बार चोरी की घटना से विद्यालय प्रबंधन में चिंता है। टीकापट्टी थाना के अपर थानाध्यक्ष प्रियतम कुमार ने बताया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.