पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय कामाख्या स्थान में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। प्राचार्या कुमारी मृदुलता ने पौधरोपण करते हुए विद्यार्थियों को पौधों की नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इसके बाद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। प्राचार्या कुमारी मृदुलता ने कहा कि सादगी, सूझ-बूझ और स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण और साफ-सफाई केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशै...