पूर्णिया, अगस्त 12 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अनुमंडल राजकीय डिग्री कॉलेज बायसी में स्थानीय विधायक गुलाम सरवर ने मंगलवार को दौरा किया। इस दौरान विधायक ने कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) सुधांशु शेखर झा के कॉलेज की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। प्रधानाचार्य ने विधायक को बताया कि कॉलेज आने के लिए एकमात्र सड़क बारिश एवं बाढ़ के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे विद्यार्थों एवं शिक्षकों को कॉलेज आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कॉलेज के विकास के लिए फंड का भारी अभाव है। विधायक ने कॉलेज में वृक्षारोपण, सड़क की मरम्मत एवं अन्य समस्याओं के निदान के लिए शीघ्र कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों से विधायक ने व्यापक संवाद किया। विधायक कॉलेज के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ...