पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड की रहुआ पंचायत में रहुआ-चपय मार्ग के धोबी टोला से कबैया बहियार होते हुए बड़की बाड़ी तक प्रस्तावित सड़क का अब तक निर्माण नहीं होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क का सर्वेक्षण वर्षों पहले हो चुका है, लेकिन आज तक पक्की सड़क नहीं बन सकी है। स्थानीय किसानों ने बताया कि सड़क नहीं होने के कारण खेती-किसानी के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। खेतों तक ट्रैक्टर, कृषि यंत्र और अन्य संसाधन ले जाने में कठिनाई होती है। साथ ही धान, गेहूं और अन्य फसलों को खेत से बाजार तक पहुंचाने में भी काफी दिक्कतें आती हैं। किसान मो. जैनूल, मो. जलील बैठा, संजय मिश्र और नारायण मिश्र ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। कच्चे रास्ते के कारण खेतों तक पहुंचना ...