Purnia News: रसोई और खेल मैदान में गंदगी देख भड़कीं समिति अध्यक्ष, दो दिन में सफाई का निर्देश
पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज बाजार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय का गुरुवार को विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद जुली कुमारी, सचिव अंजली कुमारी सहित अन्य सदस्यों ने निरीक्षण किया। इस दौरान रसोई, शौचालय, खेल मैदान और विद्यालय परिसर में गंदगी मिलने पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान रसोई में काफी गंदगी मिली। इस पर अध्यक्ष ने प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इसी रसोई में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार किया जाता है। ऐसे में रसोई की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। समिति के सदस्यों ने शौचालय और खेल मैदान का भी जायजा लिया। यहां भी जगह-जगह कचरा और गंदगी मिली। अध्यक्ष ने विद्यालय में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अध्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.