पूर्णिया, नवम्बर 7 -- काली पूजा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी प्रखंड के रसाढ़ गांव में आयोजित होने वाले चार दिवसीय राजकीय काली पूजा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने काली मंदिर परिसर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। विधायक ने कहा कि महोत्सव को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके ...