Purnia News: रक्षाबंधन को लेकर मीरगंज बाजार में उमड़ी भीड़
पूर्णिया, अगस्त 28 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार को मीरगंज बाजार में काफी चहल-पहल रही। सुबह से ही राखी, मिठाई, कपड़े, पूजा सामग्री और उपहारों की खरीदारी के लिए आसपास के ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग बाजार पहुंचे। भीड़ बढ़ने से बाजार का माहौल उत्सव जैसा नजर आया। मुख्य बाजार की सड़क के दोनों किनारों पर राखी और पूजा सामग्री की दुकानें सजाई गई थीं। रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की खूब मांग रही। बहनों ने भाइयों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की राखियां खरीदीं। कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद खरीदारी को लेकर लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- Bagaha News: मैनाटाड़ में रक्षाबंधन की खरीद को उमड़ी भीड़ रक्षाबंधन पर बहनों को उपहार देने की परंपरा के कारण कपड़े, सौं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.