पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। रक्त के अभाव में पिछले तीन दिनों से बुजुर्ग महिला का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था। ऐसे में विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने पहल कर रक्त की व्यवस्था कराने में मदद की। इससे महिला के परिजनों को राहत मिली। बाड़ी हाट निवासी दुखनी देवी की कमर की हड्डी टूट गई है। उनका इलाज लाइन बाजार स्थित इमाम हॉस्पिटल में चल रहा है। चिकित्सक ने ऑपरेशन की सलाह दी थी, लेकिन रक्त की व्यवस्था नहीं होने के कारण परिजन परेशान थे। इसकी जानकारी विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के पूर्णिया जिला मंत्री अशोक कुमार को मिली। उन्होंने तत्काल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को इसकी सूचना दी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूर्णिया पूर्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनिका पाहुजा से संपर्क किया। सोनिका पाहुजा ने ...