Purnia News: यूरिया की मनमानी कीमतों से किसानों में नाराजगी
पूर्णिया, अगस्त 25 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र में यूरिया खाद की कथित तौर पर मनमानी कीमत पर बिक्री किए जाने से किसानों में नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा निर्धारित दर 266 रुपये प्रति बोरी होने के बावजूद हरदा बाजार सहित आसपास के गांवों में खाद दुकानदारों द्वारा 400 रुपये प्रति बोरी यूरिया बेची जा रही है। हरदा क्षेत्र के रहुआ, सतकोदरिया, गंगेली, गोआसी, मजरा, सहरा, हरदा और कबैया पंचायत के किसानों अंकित कुमार, शलाउद्दीन एवं सलीमउद्दीन ने बताया कि फसल के लिए यूरिया की जरूरत है। निर्धारित मूल्य पर खाद नहीं मिलने के कारण किसानों को मजबूरी में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। किसानों के अनुसार खाद दुकानदारों से अधिक कीमत लेने के संबंध में पूछे जाने पर बताया जाता है कि उन्हें भी खाद महंगी दर पर मिल रही है, इसलिए अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.