Purnia News: यूडीआईडी कार्ड के लिए 210 दिव्यांगजनों की जांच
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निर्माण को लेकर बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पूर्णिया पूर्व में विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश पर आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण किया।शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानंद चौपाल, फिजिशियन डॉ. संजीव कुमार सहित दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। शिविर में कुल 210 दिव्यांगजनों की जांच कर यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए आवश्यक चिकित्सकीय प्रतिवेदन तैयार किया गया। यह भी पढ़ें- आज पूर्णिया पूर्व में शिविर प्राप्त आवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.