Purnia News: युवाओं को मिलेगा रोजगार : पोलिटेक्निक कॉलेज में तीन को रोजगार मेला
पूर्णिया, सितम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा जिला नियोजनालय की ओर से एक वृहत रोजगार मेला लगाया जा रहा है। जिला नियोजन पदाधिकारी आदित्य प्रकाश ने जिला नियोजनालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को आयोजित करते हुए बताया कि यह मेला 3 सितंबर को पोलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित होगा। इसमें 20 से 25 नियोजक कंपनियां हिस्सा लेंगी। सभी कंपनी निजी क्षेत्र की होगी। नियोजन की सारी प्रक्रिया कंपनियों के अधीन होगी, परन्तु नियोजन बिल्कुल मुफ्त होगा। अगर मेला में चयनित किसी भी अभ्यर्थी से मेला के उपरांत किसी भी प्रकार की राशि की मांग की जाती है तो इसकी सूचना जिला नियोजनालय को देने की उन्होंने अभ्याथिर्यों से अपील की। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजन मेला में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.