Purnia News: यात्री सुविधा: हाईलेवल प्लेटफॉर्म का निर्माण जारी, फुट ओवरब्रिज का इंतजार
पूर्णिया, नवम्बर 26 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ रेलवे स्टेशन पर एक ओर हाईलेवल प्लेटफॉर्म के निर्माण का कार्य जारी है, वहीं दूसरी ओर यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक से दो तक जाने के लिए फुट ओवरब्रिज की सुविधा नहीं है। ऐसे में यात्रियों को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और बीमार यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जानकारी के अनुसार, रेलवे की ओर से प्लेटफॉर्म की ऊंचाई करीब 900 एमएम बढ़ाने का काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण की चर्चा कई वर्ष पूर्व हुई थी। इसके लिए निर्माण सामग्री भी स्टेशन पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.