पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। पिछले चार दिनों से दिन में तेज धूप निकलने के कारण उमस भरी गर्मी का असर बरकरार है। खासकर दोपहर के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। वहीं, सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल रही है। सुबह-सुबह हल्का कुहासा भी दिखाई देने लगा है, जो मौसम में बदलाव का संकेत दे रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस होने लगा है। दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक के कारण लोगों को बदलते मौसम का एहसास हो रहा है। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बादलों के छाए रहने से बदला मिजाज, गर्मी से मिली राहत आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने की संभावना है। बदलते ...