पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार सुबह को मानसूनी बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। सोमवार सुबह को शहर में 7.4 मिलीमीटर बारिश हुई। रिमझिम बारिश होने से उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि दिन चढ़ते ही धूप निकलने से गर्मी बरकरार रही। दोपहर में चिलचिलाती धूप से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चिलचिलाती धूप से बचने के लिए लोगों ने पेड़ की छांव में बैठकर गर्मी से राहत महसूस की। आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल छाए रहने से दोपहर में धूप छांव लगा रहा। वहीं सुबह-सुबह बारिश होने से किसानों के लिए धान रोपनी की चिंता कम हो गई है। यह भी पढ़ें- Munger News: झमाझम बारिश के साथ शुरू हुआ सप्ताह, जिले में आज 7 एमएम से अधिक बारिश होने की संभावना किसान धान रोपनी में जुट गए हैं। हालांकि बार...