पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के मोहना टोल में शनिवार रात सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस गाड़ी पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पुलिस वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद पुलिस ने छापेमारी कर चार युवकों को गिरफ्तार किया है। मीरगंज थानाध्यक्ष आदित्य किरण ने बताया कि मोहना टोल निवासी आदित्य ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आदित्य पुलिसकर्मियों को दूसरे पक्ष के घर की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया और हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस वाहन को भी निशाना बनाया गया, जिससे उसका शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में 10 नामजद और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई ह...