पूर्णिया, नवम्बर 17 -- Purnia News: पूणिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसएसपी डॉ शौर्य सुमन ने मीरगंज के थानाध्यक्ष आदित्य किरण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। डंगराहा ओपी के पुअनि कुमार गौतम को उनकी जगह मीरगंज का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। आरेाप है कि मोबाइल लूट की घटना के एक मामले में सनहा दर्ज किया गया था। मामले की शिकायत एसएसपी तक पहुंची। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच का जिम्मा धमदाहा एसडीपीओ को सौंपा था। जांच में थानाध्यक्ष रहते हुए आदित्य किरण की लापरवाही सामने आई। जिसके बाद उनपर कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि मोबाइल छिनतई, चोरी एवं लूट जैसी घटनाओं में एफआईआर दर्ज करने के एसएसपी ने सभी थानाध्यक्षों केा निर्देश दिए हैं। हाल में ऑपरेशन मुस्कान के तहत धारकों को मोबाइल लौटाते समय उन्होंने मोबाइल गुम होने की स्थिति में ...