पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। सरसी थाना क्षेत्र में मोबाइल झपटकर भाग रहे दो युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से झपटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। दोनों आरोपी अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रानीगंज थाना क्षेत्र के नवटोलिया वार्ड नंबर चार निवासी दिलीप यादव के पुत्र अभिनंदन कुमार और सुबोध ठाकुर के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। सरसी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि रविवार शाम करीब 7:30 बजे कुसुम लाल मंडल अपने गांव के मलिनिया नहर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पीछे से नीले रंग की बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों उत्...