Purnia News: मोडिफाइड कर बाइक का उपयोग करने वाले दो शातिर धराए
पूर्णिया, नवम्बर 28 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मोडिफाइड कर बाइक का उपयोग करने वाले दो शातिरों को पूर्णिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सदर थाना के रामबाग निवासी कृष्णा कुमार एवं मरंगा थाना के सुदीन चौक निवासी दीप कुमार के रूप में की गई है। सदर वन एसडीपीओ अभिनव पराशर ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि मरंगा थाना क्षेत्र में एक गिरोह एक्टिव है, जो चोरी की बाइक को मोडिफाईड कर उपयोग कर रहे हैं। इस गैंग में कटिहार के भी कुछ शातिर शामिल हैं। इसी क्रम में नेवालाल चौक के समीप वाहन जांच के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुचे। जैसे ही उन्होंने पुलिस को देखा कि बाइक घुमाकर भागने लगे। जिसे पुलिस बल के सहयोग से कब्जे में लिया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.