Purnia News: मॉडल स्कूल की दो मंजिला छत से गिरा प्लस टू का छात्र, गंभीर हालत में रेफर
पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी अनुमंडल मुख्यालय स्थित सुमरित उच्च विद्यालय में मंगलवार को दो मंजिला छत से गिरकर प्लस टू का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। साथी छात्रों ने गंभीर रूप से घायल छात्र को इलाज के लिए बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया रेफर कर दिया। घायल छात्र की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के बिशनपुर वार्ड नंबर 15 निवासी बेबी खातून के 19 वर्षीय पुत्र मो. सज्जन के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार छात्र के सिर में गंभीर चोट लगी थी और वह बेहोशी की अवस्था में था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। अस्पताल में मौजूद छात्रों ने बताया कि कक्षा संचालन के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.