Purnia News: मेला देखने आया 26 वर्षीय युवक लापता, परिजनों ने थाने में दी सूचना
पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ में शनिवार की रात मेला देखने आया 26 वर्षीय युवक भीड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़ने के बाद लापता हो गया। काफी खोजबीन के बावजूद युवक का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने मामले की सूचना जलालगढ़ एवं कसबा थाना पुलिस को दी है। लापता युवक सरसौनी पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी शिवानंद विश्वास के पुत्र राजू विश्वास है। परिजनों के अनुसार राजू शनिवार की रात टेंपो से मेला देखने आया था। मेला में काफी भीड़ थी। इसी दौरान वह परिवार के सदस्यों से अलग हो गया। परिजनों ने बताया कि राजू कुछ कमजोर मानसिक स्थिति का है। मेला में उसके लापता होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों ने मेला परिसर समेत आसपास के क्षेत्रों में काफी देर तक उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। देर रात तक तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.