Purnia News: मेडिकल दुकान में मिली एक्स-रे मशीन, संचालक को नोटिस
पूर्णिया, सितम्बर 20 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम अभिषेक रंजन के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में संचालित निजी नर्सिंग होम, पैथोलॉजी सेंटर एवं मेडिकल दुकानों की जांच के लिए छापेमारी की।
जांच कार्रवाई कार्यवाई की सूचना मिलते ही कई संचालक दुकान और क्लिनिक बंद कर मौके से चले गए। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि जांच के दौरान सीदरा मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी में मरीजों का इलाज किए जाने की बात सामने आई। जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए संबंधित निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया गया। वहीं, जांच के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर प्रेम भास्कर ने मेडिकल दुकान के पिछले हिस्से में एक्स-रे मशीन पाए जाने की जानकारी दी।
नियमानुसार कार्रवाई उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.