Purnia News: मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में सीसीटीवी से रखी जा रही नजर
पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है। प्रमुख सेवाओं में इमरजेंसी की सेवा के साथ-साथ नए भवन में आउटडोर की सेवा संचालित है। इन दोनों सेवाओं में सुबह से शाम तक मरीजों की अधिक संख्या में भीड़ होती है। यहां प्रति दिन एक हजार से अधिक मरीजों का सरोकार रहता है। ऐसी स्थिति में किसी न किसी तरह की परेशानी उत्पन्न हो जाती है। इस पर नजर रखने और विशेष स्थिति में सीसीटीवी महत्वपूर्ण कड़ी होती है। इन सेवाओं के जरिए स्थिति को देखा जा सकता है। इसके लिए 48 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन इसकी मॉनिटरिंग के जरिए पूरे अस्पताल परिसर पर नजर जमाए रहती है। इमरजेंसी की सेवा और आउटडोर की सेवा को प्रमुख रूप से फोकस किया गया है। दरअसल इन स्थलों पर सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.