Purnia News: मेडिकल कैंप में ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
पूर्णिया, अगस्त 17 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड जदयू अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के सौजन्य से मालोपाड़ा हाई स्कूल में एकदिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पूर्णिया के चिकित्सक प्रियंक कुमार साह की टीम के दस सदस्यों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर में 70 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी समाज सेवा, समाज सुधार और सामाजिक सद्भाव के पक्षधर रहे हैं। उन्हीं की नीतियों और सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर उन्होंने सेवा कार्य को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। । ऐसे शिविरों से खासकर बुजुर्गों और शारीरिक रूप से असहाय लोगों को लाभ मिलता है। यह भी पढ़ें- Palamu News: नागपंचमी मेला में प्रमुख ने किया स्वास्थ्य शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.