पूर्णिया, अक्टूबर 17 -- Purnia News: अमौर। अमौर नगर पंचायत अन्तर्गत ग्रीन डायमंड फॉर्म हाउस प्रांगण में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। चिकित्सक एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कफील खान के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक चिकित्सकों की टीम ने दो सौ से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सह इंजीनियर नियाज आलम ने बताया कि यह निःशुल्क चिकित्सा शिविर 'प्रोजेक्ट मां' के तहत आयोजित किया गया है। शिविर को सफल बनाने में नफर आलम रब्बानी, निशा फरहीन ,मोहम्मद निशार आलम आदि की सक्रिय भागीदारी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...