Purnia News: मुहर्रम में हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई
पूर्णिया, जुलाई 3 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के डकैता गांव में मुहर्रम के दौरान हर्ष फायरिंग का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वीडियो में फायरिंग करता दिख रहे युवक के पिता को कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया। वहीं वीडियो में फायरिंग करता दिख रहा मो. आशिक अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर बुधवार देर रात मो. आशिक के घर छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया। तलाशी के दौरान घर में रखे एक काले रंग के झोले से एक कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। घर के मालिक साठ वर्षीय मो.जुद्दीन साह से बरामद हथियार का लाइसेंस और अन्य वैध कागजात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.