पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज के लखन बाबू स्मारक चौक पर समाजसेवी कुमार वीरव्रत की दादी आनंदी देवी की पुण्यतिथि पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 80 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चुनचुन कुमार और डॉ. अजय सिंह ने बताया कि जांच के दौरान करीब 30 मरीजों में नेत्र संबंधी गंभीर बीमारी पाई गई। इन मरीजों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया है। चिकित्सकों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए ऐसे नि:शुल्क शिविर काफी उपयोगी साबित होते हैं। समय पर जांच होने से आंखों की बीमारी क...